रायपुर, 07 दिसंबर 2021/ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर आज राजभवन के दरबार हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम में एनसीसी के बच्चे द्वारा ” तेरे मिट्टी में मिल जवां,मातृभूमि की खुशबू ” पर गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई।