मुख्यमंत्री ने कहा था एक पत्ती गांजा नही बिकेगा,शायद कांग्रसियो के अलावा कहना भूल गए थे:भाजपा

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि नशीले पदार्थों का गोरखधंधे का बदस्तूर जारी रहना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़बोलेपन और दावों की धज्जिया उड़ा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने दावा किया था कि जब प्रदेश में गांजा नहीं बिकेगा।  सिंहदेव ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री बघेल यह दावा करते हुए ‘कांग्रेस के लोगों के यहां छोड़कर’ कहना भूल गए। मुंगेली जिले के लोरमी में डिंडौरी ब्लाॅक के किसान कांग्रेस अध्यक्ष समेत दो लोगों की गांजा समेत गिरफ्तारी की खबर का हवाला देते हुए  सिंहदेव ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार लगातार नशे के खिलाफ बड़े-बड़े एलान करती है, और दूसरी तरफ कांग्रेस के लोग ही इस गोरखधंधे में संलिप्त पाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल के तमाम दावे और उसके ठीक उलट जमीनी सच्चाई ‘हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और’ कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।  सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल और कांगेस के लोग प्रदेश को वह सूची तो उपलब्ध कराएं कि कितने और कांग्रेसी नशे के इस गोरखधंधे में सलिप्त हैं। जब सत्तारूढ़ दल के लोग ही इस तरह नशे के कारोबार में लगे हुए हैं तो प्रदेश सरकार नशाखोरी को रोकने का दावा किस आधार पर कर रही है? क्या कांग्रेस के लोगों को सत्ता के राजनीतिक संरक्षण में तमाम गोरखधंधे करने की छूट दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *