रायपुर : संगीतज्ञ मदन चौहान (गुरुजी) को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री सम्मान मिलने पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा स्वागत किया गया। संगीत के क्षेत्र में मदन चौहान का बड़ा नाम है वह देश के कई मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किए और देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया उनके इस बेहतरीन कार्य पर राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया प्रदेश का नाम रोशन करने पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा मदन चौहान का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की टीम के पार्षद महामंत्री कामरान अंसारी विनय दुबे, कमलेश नाथवानी, पुष्पराज वैघ, जीतू तांडी, आमिर खान, एखलाख कुरैशी, आदि उपस्थित थे।