तीन दिवसीय दौरे पर पुनिया राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस नेताओं से करेंगे चर्चा

Chhattisgarh

रायपुर : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।  पुनिया मंगलवार की शाम को और  उल्का बुधवार की सुबह रायपुर पहुंचेंगे। बताया जाता है कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान, पांच नगरीय निकायों के चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी

एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मंगलवार को शाम 4.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां पर सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। बुधवार 10 नवंबर को सुबह 10.30 बजे रायपुर से भिलाई रवाना होंगे। सुबह 11 बजे सिविक सेंटर भिलाई में महात्मा गांधी सभागृह (कला मंदिर) में हीरक महोत्सव के अवसर पर आयोजित नेहरू क्यों? विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे भिलाई से दुर्ग रवाना होंगे। वहां राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे दुर्ग से रायपुर रवाना होंगे। 11 नवंबर को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उल्का का दो दिवसीय दौरा
प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का 10 नवंबर को सुबह 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगे। सुबह 10.30 बजे रायपुर से भिलाई रवाना होंगे। सुबह 11 बजे सिविक सेंटर भिलाई में व्याख्यान कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे दुर्ग राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे दुर्ग से रायपुर रवाना होंगे। 11 नवंबर को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *