बिर्रा थाना पुलिस और म.ब.वि.अ.ने नाबालिक की शादी होने से बचाया

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जिला जांजगीर में थाना बिर्रा  के पुलिस ने दिनांक 28.02.2019 को किकिरदा में बाल विवाह होने की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर को उक्त सूचना के आधार पर जांच हेतु ग्राम किकिरदा गए वहाँ पर गजानंद प्रसाद दुबे की पुत्री श्वेता दुबे जिसकी जन्मतिथि अंक सूची के आधार पर 08.06.2002 है, जो वर्तमान में 16 वर्ष 08 माह उम्र हो रही है । जिसकी शादी दिव्य कुमार त्रिपाठी पिता शेषराज त्रिपाठी ग्राम बिरकोर जिला महासमुंद के साथ हो रही है जो कि वास्तव में बाल विवाह अंतर्गत आता है अतः उनके माता पिता से मिलकर उन्हें समझाईस दी गई कि लड़की के 18 वर्ष पूर्ण होने पश्चात ही आज बराती आने वाली थी मगर उनके द्वारा शादी रोकने के लिये सहमत हुए एवं महिला बाल विकास परियोजक जैजैपुर पर्यवेक्षक सुनीता नामदेव प्रतिभा देवांगन, लक्ष्मी भारतेंदु, बसंत सिदार एवं अशोक बाई विजय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  रेवती चंद्रा, एवं धनेश्वरी चौहान एवं थाना बिर्रा से थाना प्रभारी आर. के. तोड़े, स उ नि ललित केशकर, प्र. आर. किशोर दीवान, आर. दीपेंद्र मधुकर साथ ही बालिका के माता पिता एवं स्वम बालिका श्वेता को शपत दिलाया गया 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही शादी करेगी। शादी स्थगित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *