26 को एआईसीसी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियो, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में मोहन मरकाम भी लेंगे भाग

Chhattisgarh

रायपुर/22 अक्टूबर 2021। अखिल भारतीय कांगेस कमेटी मुख्यालय दिल्ली में 26 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारीगण और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक में कांग्रेस की सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी साथ ही कांग्रेस द्वारा देशभर में चलाये जाने वाले जन जागरण अभियान और ट्रेनिंग प्रोगाम पर भी चर्चा होगी। इसके आलाव विभन्न प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चनावों पर भी चर्चा होगी।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दोनो प्रभारी महामंत्री रवि घोष, चन्द्रशेखर शुक्ला भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *