छत्तीसगढ़ : दिनांक26फरवरी रायपुर माना मंडल द्वारा कमल ज्योति संकल्प का विभिन्न स्थानों पर आयोजन किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी माना मंडल द्वारा आज विभिन्न स्थानों पर कमल रंगोली बनाकर दीप जलाकर कमल ज्योति संकल्प का आयोजन किया गया उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष छगन मूदडा शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम लाल साहू ने की इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री रविंद्र सिंह ठाकुर पूर्व पार्षद पंकज निर्मलकर संतोष साहू हेमलाल भारती प्रमोद साहू गुलशन साहू नीरज निर्मलकर टिकेश्वर साहू धनेंद्र साहू सुमित पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री छगन मुद्राडा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे 11 सीट पर कमल खिलाना है और देश में नरेंद्र मोदी की पूर्व की भांति मजबूत एवं पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है