रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने जोन क्रमांक 6 कार्यालय में पहुंचकर जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय, निगम की प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा की उपस्थिति में सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा की. समीक्षा के दौरान निगम जोन 6 के जोन गैंग के 15 ठेका सफाई कामगारों के विगत तीन दिनों से कार्य पर अनुपस्थित रहने की जानकारी पर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष राव ने जोन कमिश्नर पाण्डेय को तत्काल सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार को नोटिस जोन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जारी कर उन पर 10000 रूपये जुर्माना लगाने की कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.