मुख्यमंत्री ने कहा, सभी ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया, कार्यसिमिति की बैठक में सदस्यता और पार्टी चुनाव के कार्यक्रम हुए तय

Chhattisgarh

रायपुर। दिल्ली दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल विवेकानंद एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा की।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सभी ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। बैठक में पार्टी की सदस्यता के साथ पार्टी चुनाव की घोषणा हुई इसके लिए कार्यक्रम जारी किया गया। साथ ही 5 राज्यों में होने वाले पर चुनाव पर भी चर्चा हुई। किसानों के मामले और आंतरिक सुरक्षा पर भी चर्चा हुई है।

दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने संगठन में चुनाव और पार्टी में नए सदस्य बनाने को लेकर कार्यक्रम तय किया। पार्टी में अगले माह से सदस्यता अभियान शुरू होगा जो मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सभी ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी से मुलाकात के सवाल उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है। यूपी का चुनाव के संबंध में भी बैठक हुई है। बैठक में दोनों उपस्थित थे।
भाजपा किस बात पर कर रही आंदोलन
पत्थलगांव की घटना पर भाजपा के द्वारा एक करोड़ मुआवजा देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा, घटना बेहद दुर्भाग्यजन्मक है। सरकार तरफ से तत्काल कार्रवाई की गई है। गाड़ी एमपी की है, गांजा तस्कर एमपी के है। गांजा लेकर उड़ीसा से आ रहे है। उड़ीसा सरकार को इस मामले सख्ती बरतनी चाहिए। मध्यप्रदेश सरकार को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा के आंदोलन पर उन्होंने कहा, उन्हें रैकेट के भंडाफोड़ की मांग करनी चाहिए, क्योंकि तस्कर मध्यप्रदेश के है। भाजपा यहां पर आंदोलन किस बात पर कर रही है हमने तो मांगे पूरी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *