चंदखुरी में 7 अक्टूबर को माता कौशल्या के ऐतिहासिक मंदिर से श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास के शिलान्यास आयोजन में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, जनभागीदारी हेतु 7 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सभी वार्डों से सिटी बसें निकलेंगी

Chhattisgarh

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त प्रभात मलिक ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में नगर निगम के अपर आयुक्त  लोकेश्वर साहू एवं  सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन कार्यपालन अभियामताओं की उपस्थिति में बैठक लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से शारदीय नवरात्रि के पवित्र पर्व के प्रथम दिवस दिनांक 7 अक्टूबर 2021 गुरुवार को रायपुर जिले में स्थित चंदखुरी में भगवान श्रीराम की माता कौशल्या के ऐतिहासिक मन्दिर से श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ विकसित करने की योजना के शिलान्यास एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊँची मूर्ति के मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अनावरण के राज्य शासन द्वारा चंदखुरी में आयोजित भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन में जनभागीदारी अधिक से अधिक संख्या में सहजता से प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ. राजधानीवासी श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिये सभी 70 वार्डों के प्रमुख मार्गो से दिनांक 7 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सिटी बसें रायपुर जिले के चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या के ऐतिहासिक मंदिर के लिये एक साथ चंदखुरी रवाना होंगी. महापौर ढेबर एवं आयुक्त मलिक ने सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन कार्यपालन अभियंताओं को राज्य शासन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जनभागीदारी सुनिश्चित करवाने व्यवस्थित प्रबंधन राज्य शासन की लोकहितैषी मंशा के अनुरूप प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिये हैँ.महापौर ढेबर ने भगवान श्रीराम के ननिहाल में माता कौशल्या के ऐतिहासिक एवं दुनिया के एकमात्र मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं भगवान श्रीराम की 51 फीट की मूर्ति के अनावरण, श्रीराम वन गमन परिपथ को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लिये गये छत्तीसगढ़ शासन के निर्णय को समस्त छत्तीसगढ़ राज्य के सभी निवासियों के लिये अत्यंत गौरव एवं ऐतिहासिक अनुभूति का विषय निरुपित करते हुए भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन में अधिकाधिक संख्या में चंदखुरी के माता कौशल्या मन्दिर में पहुंचकर जनभागीदारी दर्ज करवाने एवं इस हेतु नगर निगम द्वारा 7 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सभी 70 वार्डों में उपलब्ध करवाई जा रही सिटी बस की सुविधा का अधिकतम वांछित लाभ सहज रूप से प्राप्त करने का समस्त राजधानीवासियों से नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से विनम्र आव्हान किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *