बृजमोहन पुरानी बस्ती ,सुनील सोनी लाखे नगर, राजेश मूणत डीडी नगर, श्रीचंद सुंदरानी तेलीबांधा से निकलकर घेराव करने सीएम हाउस मार्च करेंगे

Chhattisgarh

रायपुर ! धर्मांतरण के विरोध में भाजपा रायपुर जिला द्वारा प्रत्येक मंडलों से मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगे ।
इस हेतु भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा कार्यालय,एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कल धर्म की रक्षा का, देश की रक्षा का आंदोलन है । आंदोलन को किसी के रोके नहीं रुकना है। जो सरकार धर्म पर आक्रमण करने वाले को नहीं रोक सकती । वह भगवा लहर को कैसे रोक पाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा हमारे कार्यकर्ता जो धर्मान्तरण का विरोध कर रहे थे उनके खिलाफ तो तुगलकी आदेश निकाल कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ,
लेकिन जो सीना ठोक के कहते है कि हम धर्मान्तरण करवा रहे थे करवाते हैं और करवाते रहेंगे एवं संविधान को जलाने की बात करने वाले लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करती।
हमारी दो मांगे है पहला की ऐसा कहने वालों पर त्वरित कानूनी कार्यवाही की जाए एवं दूसरी की हमारे कार्यकर्ताओ पर लागये गए बेबुनियाद प्रकरण को वापस लिया जाए ।
बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक मंडलों से दोपहर 2:00 बजे मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व वरिष्ठ नेता की अगुवाई में 500 से अधिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेरने निकलेंगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर व ओंकार बैस ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से नंदे साहू संजय श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी, मीनल चौबे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अशोक पांडे, गोवर्धन खंडेलवाल, सूर्यकांत राठौर, सत्यम दुआ, किशोर महानंद ,बजरंग खंडेलवाल, योगी अग्रवाल ,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, आशु चंद्रवंशी,अमरजीत छाबड़ा,गुंजन प्रजापति, अमित मैसेरी, श्यामा चक्रवर्ती, रमेश मिर्घनी, जिला मंत्री मुरली शर्मा, खेम सेन, अकबर अली, गोपी साहू,संजय तिवारी, मनोज वर्मा,मृत्युंजय दुबे,राजियत ध्रुव, राजेश पांडेय, रोहित साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद गुप्ता,अर्पित सूर्यवंशी , सावित्री जगत,संजय तिवारी ,ज्ञानचंद चौधरी, दीना डोंगरे , वंदना राठौर , मीडिया प्रभारी राहुल राय,उत्कर्ष त्रिवेदी,मडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महेश शर्मा, मुकेश पंजवानी, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बी.निवास राव, होरीलाल देवांगन, ओमप्रकाश साहू, मोर्चा पदाधिकारीगण महादेव नायक, जसपाल सिंग रंधावा, गज्जू साहू, अमित शुक्ला, सचिन सिंघल, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, राजेश गुप्ता, राजेश देवांगन, नीलम सिंह, पहलाद जलक्षत्री , स्वप्निल मिश्रा,भूपेंद्र डागा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *