कल किसानों ने किया भारत बंद का आवाहन… प्रदेश कांग्रेस ने भी इस बंद का दिया खुलकर समर्थन

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर :  केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 10 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कल 27सितंबर सोमवार  को देश सहित छत्तीसगढ़ में भी कल बंद की तैयारी है। अब प्रदेश कांग्रेस ने भी इस बंद का समर्थन कर दिया है।

किसान संयुक्त मोर्चा ने सोमवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक भारत बंद का आह्वान किया हुआ है। जिसकी तैयारियां किसान संगठनों ने पूरी कर ली है।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा पूरे देश में किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं किसानों का मांग है कि केंद्र के तीन काला कानून वापस लें जिसकी मांग कर रही है किसान। किसान दिल्ली के सिंधु बॉडर में धरने पर बैठे हैं और 500से अधिक किसान की जान गई।केंद्र में बैठे बैरी भैरी सरकार को किसानों की दर्द सुनाई नही दे रहा है और कांग्रेस सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसानों के साथ है और किसानों का भारत बंद में कांग्रेस खुलकर समर्थन कर रहा है ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी , अध्यक्ष कांग्रेस संचार  विभाग शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कल 27 सितंबर सोमवार को तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *