गांजा की तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 24.09.21 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित नारायणा हास्पिटल के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में गांजा रखकर खड़ा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति से बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने लगा जिस पर टीम द्वारा व्यक्ति को दौड़ा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विनोद सागर निवासी नुवापाडा उडिसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग मंे गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से जाना बताया गया है। जिस पर आरोपी के कब्जे से *03 किलो 900 ग्राम गांजा कीमती लगभग 40,000/- रूपये* जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 133/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – विनोद सागर (सगरिया) पिता रंजीत सागर उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम बडदुहिया थाना राजाखरियार जिला नुवापाडा उड़ीसा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *