भाजपा रायपुर जिला के मंडल व मोर्चा प्रभारियों की बैठक संपन्न

Chhattisgarh

रायपुर ! भाजपा रायपुर जिला के मंडल व मोर्चा प्रभारियों की बैठक आज जिला कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई।
मंडल प्रभारियों ने 17 तारीख से प्रारंभ अपने प्रभाव मंडलों में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मंडल के प्रभारियों ने जानकारी दी कि 17 सितंबर मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जारी सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, फल वितरण ,भंडारा ,पूजन, हवन, शिक्षक सम्मान, सफाई कर्मचारी सम्मान, प्रभात फेरी इत्यादि कार्यक्रम संपन्न हुए हैं।
जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक मंडल में नागरिकों से नमो ऐप डाउनलोड करवाना है व मोदी जी को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद देते हुए पत्र लिखना है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म दिवस के अवसर पर उनके विचारों पर आधारित परिचर्चा का आयोजन करना है व प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण करना है। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई का कार्यक्रम व भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम खादी की एक वस्तु जरूर खरीदेगा जिला महामंत्री ओंकार बैस और रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि 2 तारीख को भाजपा के सभी कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ को प्लास्टिक मुक्त करने का शपथ लेंगे 7 अक्टूबर तक सभी वार्डों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर रक्त परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।
जिला कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के प्रत्येक राशन दुकान में राशन बैग का वितरण किया जाएगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे।
बैठक में प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुभाष तिवारी ,सत्यम दुआ ,आशु चंद्रवंशी, बजरंग खंडेलवाल, अमरजीत छाबड़ा, ललित जैसिंग, हरीश ठाकुर, मुरली शर्मा,रमेश मिर्घानी, गुंजन प्रजापति, श्यामा चक्रवर्ती, खेम सेन,ज्ञानचंद चौधरी, जितेंद्र गोलछा, राजीव चक्रवर्ती,संजय तिवारी, राजीव चक्रवर्ती, सावित्री जगत,राजकुमार राठी, वंदना राठौर, राजीव मिश्रा और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *