पारस राठौर : मंदसौर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना से बीजेपी नेताओं ने हवन-पूजन किया. पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन सिंह,मनोज कुमार यादव दिघा के मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता देवी,महामंत्री अलका कुमारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
दरअसल बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल इस समय गंभीर बीमारी की चपेट में हैं. इस बीमारी के कारण संजय जायसवाल पटना एम्स में भर्ती हुए थे. इस बीमारी की जानकारी संजय जायसवाल ने खुद अपने फेसबुक पर लाइव आकर दी थी. सात दिनों तक पटना एम्स एडमिट रहें. इस दौरान वह किसी से नहीं मिलें. सिर्फ फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने बताया की वे सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से अब ठीक हैं.
संजय जायसवाल ने खुद बताया है कि वह स्टीवेंस-जॉन्सन सिंड्रोम की चपेट में आ गये हैं. यह बीमारी एक रेयर बीमारी होती है जिस चर्म रोग भी बोला जाता है. इस बीमारी से शरीर में सूजन और सकफ्फिंग होने लगती है.