रायपुर 13 सितम्बर/ जिला खनिज संस्थान न्यास ,रायपुर कार्यालय द्वारा 3 जुलाई को जारी विज्ञापन के तहत रायपुर जिला खनिज संस्थान न्यास के विकास सहायक के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 22 सितंबर को अपरान्ह 2 बजे जिला पंचायत रायपुर में आयोजित किया गया है।
अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन उसी दिन सवेरे 11 बजे से जिला पंचायत रायपुर में ही किया जायेगा । जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन सचिव प्रबंध कारिणी समिति रायपुर जिला खनिज संस्थान न्यास मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचना प्रेषित की गई है । सूची का अवलोकन रायपुर जिले की वेब साईट में किया जा सकता है।