रायपुर लोकसभा में आज भाजयुमो की विजय लक्ष्य यात्रा : भाजपा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजयुमो के पदाधिकारी प्रदेश भर में सामूहिक प्रवास पर हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में प्रवास की दृष्टि से और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से प्रदेश व्यापी विजय लक्ष्य यात्रा 2019 का आगाज किया है। यह यात्रा 18 फरवरी से बस्तर लोकसभा से प्रारंभ हुई है। विजय लक्ष्य यात्रा राजनांदगांव और दुर्ग लोकसभा के पश्चात आज 22 फरवरी को रायपुर लोकसभा पहुंच रही है। भाजयुमो की विजय लक्ष्य यात्रा सभी लोकसभा की यात्रा उपरांत विजय संकल्प के साथ 28 फरवरी को बिलासपुर लोकसभा में संपन्न होगी।
भाजयुमो की विजय लक्ष्य यात्रा 2019 के तहत भाजयुमो की टीम युवाओं से सीधे संपर्क कर रही है। अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा की रीति नीति से अवगत कराते हुए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही युवाओं से उनके सुझाव और विचारों को जानने समझने और युवाओं को जोडऩे का काम भाजयुमो कर रही है। भाजयुमो अपने इस अभियान में युथ आईकॉन के साथ बैठक नमो वालेंंटिर्स से भेंट, कैम्पस एम्बेसडर से भेंट कर रही है। भाजयुमो पहला वोट मोदी को कार्यक्रम के माध्यम से नव मतदाताओं से भी सीधे संपर्क कर भाजयुमो के विजय लक्ष्य 2019 के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहला वोट देने और प्रधानमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं।
भाजयुमो की इस यात्रा में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ठाकुर, कमल गर्ग, विक्रांत सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, ओपी चौधरी, गोपाल सामंतो, अनुराग पाण्डेय, वेदराम जांगड़े, दीपक बैस, अमित साहू सहित प्रदेश भाजयुमो की टीम रायपुर पहुंचेगी। भाजयुमो राजधानी रायपुर के कार्यकर्ता विजय लक्ष्य यात्रा 2019 का स्वागत करेंगे और इस यात्रा को सफल बानते हुए युवाओं से संपर्क कर इस यात्रा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर लोकसभा में किया गया है, साथ ही रायपुर जिला भाजयुमो की बड़ी बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *