एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन आज आ रहे हैं 7:30 मिनट में

Chhattisgarh

रायपुर/02 सितंबर। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने के खिलाफ कांग्रेस द्वारा देश में सभी राज्यों की राजधानियों में वरिष्ठ नेताओं की पत्रकारवार्तायें आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन 03 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के प्रथम तल में स्थित कक्ष में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे।

पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संचार विभाग के सदस्यगण, प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्तागण उपस्थित रहेंगे।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करने के बाद एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन शाम 4.20 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *