इंडिया मल्टीस्टेट चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर आरोपी विकास विजयवर्गीय पुलिस के हत्थे : थाना सरस्वती नगर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 21 फरवरी को सरस्वती नगर पुलिस ने आरोग्य इंडिया मल्टीस्टेट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के डायरेक्टर को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एडीनशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपी का नाम विकास विजयवर्गीय है। आरोपी आरोग्य इंडिया मल्टीस्टेट चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर है। आरोपी ने अपने साथियों के कई लोगों से 55 लाख रुपए का निवेश करवा कर ठगी किया। 2016 में निवेशक हरिकेश साहू ने सरस्वती नगर थाना में शिकायत की थी। इसमें जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। वही इस मामले दो आरोपी मनवीर सिंह चौहान और अभिषेक सिंह चौहान की तलाश जारी है। बताया जाता है कि आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के अलावा तीन अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *