दिल्ली दौरे से वापस लौटे स्वास्थ्य मंत्री…कहा मेरे शुभचिंतकों ने सलाह दी है कि मीडिया के सामने अनावश्यक बयानबाजी से बचें

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कल अचानक फ़िर दिल्ली चले गए थे।मंत्री टी एस सिंहदेव जब भी दिल्ली जाते हैं लोगों की नजरों में एक सवाल खड़ा हो जाता है कि हाई कमान का बुलावा तो नही!उनके क़रीबी इसे व्यक्तिगत दौरा बता रहे थे । वहीं कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक दौरा बताया और बाबा ने इसे पारिवारिक बताया।

आज, दिल्ली से वापसी के बाद बाबा टीएस सिंहदेव ने एयर पोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयान देने से पहले वह सतर्कता बरतेंगे । उधर,उनके  शुभचिंतकों ने सलाह दी है कि मीडिया के सामने अनावश्यक बयानबाजी से बचें ,सचेत रहें,इसलिए अब स्वास्थ्य मंत्री मीडिया से सचेत रहेंगे।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि वे नाराज नहीं है, वे साथ मुस्कुराते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *