ब्रेकिंग ..नक्सलियों से मुठभेड़ में एक जवान घायल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में गुरुवार को दोपहर डीआरजी और 201 कोबरा बटालियन के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई , इसमें एक जवान घायल हो गया है। जवान को एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसकी पुष्टि बस्तर के डीआईजी पी. सुंदरराज ने की।

हम बता दे कि कैसे हुई मुठभेड:
उन्होंने बताया कि आज सुबह डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवान गश्त पर निकले थे। वे जैसे ही जंगलों में पहुंचे, पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उन पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक जवान घायल हो गया। उसको लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया गया है। जल्दी ही उसको एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा। मौके पर फॉयरिंग जारी है। इसी कारण से लोकेशन की जानकारी नहीं दी जा सकती। शाम तक सब कुछ बता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *