रायपुर पुलिस की जारी है, चेकिंग अभियान कार्यवाही

Chhattisgarh

रायपुर – पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों एवं अन्य पुलिस बलों के साथ विशेष अभियान चलाकर मालवीय रोड, सदर बाजार रोड, एम जी रोड, श्याम नगर, मरीन ड्राइव, पंडरी कपड़ा मार्केट, बस स्टैंड, खमतराई बाजार, सन्तोषी नगर, आमापारा, पहाड़ी चौक सहित अन्य बाजार एवं भीड़भाड़ ईलाके में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की चेकिंग की जा रहीं है। इसके साथ ही शहर के बाहरी व सूनसान स्थानों पर अड्डेबाजों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा चाकू रखकर घुमने वालों की भी चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान जो भी संदिग्ध व धारदार हथियार के साथ पाए जाएंगे उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *