कांग्रेस सांसदों के हमले में घायल मार्शलों के बयान भी कांग्रेस के आचरण का खुलासा कर रहे हैं : शालिनी राजपूत

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि कांग्रेस की महिला सांसदों द्वारा संसद में किए गए अपने असंसदीय आचरण पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश की जा रही है। राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की महिला सांसदों के कथन को मिथ्या प्रलाप बताते हुए राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की महिला सांसदों की कथित चोटों का अगर चिकित्सकीय परीक्षण हो जाय तो तुरत दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा और कांग्रेस की झूठ की ओछी राजनीति फिर बेनक़ाब हो जायेगा।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने भाजपा सांसद सुनील सोनी के निवास पर प्रदर्शन करने पहुँची कांग्रेस पर पलटवार कर कहा है कि संसद में कांग्रेस की महिला सांसदों के आचरण ने छत्तीसगढ़ को शर्मिन्दा और लोकतंत्र को कलंकित करने में कोई क़सर बाकी नहीं रखी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व सांसद श्री सोनी ने कांग्रेस की महिला सांसदों के आचरण को लेकर वही सच बयान किया है, जो पूरे देश ने देखा है। दरअसल, झूठ की सियासत करती कांग्रेस अब सच का सामना करने की स्थिति में नहीं है। श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस को झूठ की राजनीति करने की लत लगी हुई है जिसके चलते उसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुप्रीम कोर्ट तक में माफ़ी मांगनी पड़ी थी।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने कहा कि नकली अश्लील साडी प्रसारित के अपराध में चार्जशीटेड और ज़मानत पर ज़ेल से बाहर आए नेता को मुख्यमंत्री बनाने वाली कांग्रेस के नेताओं के मुँह से महिला सम्मान की बातें सुनना किसी मज़ाक से कम नहीं है। भाजपा और उसके नेताओं को महिला-विरोधी बताने से पहले इन महिला कांग्रेस सांसदों को कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र का इतिहास खंगाल लेना चाहिए। जिस कांग्रेस की संस्कृति ही किसी महिला को तंदूर में भून डालने की रही है, वह पार्टी और उसके लोग भाजपा और उसके नेताओं को कोई प्रमाणपत्र देने की राजनीतिक हैसियत नहीं रखते। कांग्रेस के लोग लाख जतन करके भी अपनी सांसदों के असंसदीय आचरण पर पर्दा नहीं डाल सकेंगे। श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की दोनों महिला सांसदों ने संसद में जैसी हरक़त की, जिस तरह अपने पुरुष साथियों के साथ मिलकर महिला मार्शलों पर शारीरिक हमले किए, वह आईने की तरह साफ़-साफ़ दिखाई दे रहे उस सच को पूरे देश ने देखा है। घायल मार्शल के बयानों से भी यह साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *