पवन कोसमा बने छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष, के के लहरे निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, संघ पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों के संघ के प्रांत स्तरीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। साथ ही प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संभाग बिलासपुर के प्रभारी प्रकाश चंद साहू भी सर्वसम्मति एवं निर्विरोध चुने गये। जिनका जिला स्तरीय सदस्यों ने गर्मजोशी एवं तह-ए-दिल से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके साथ ही आज जांजगीर-चाम्पा के जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष पवन कोसमा, उपाध्यक्ष अतुल वैष्णव, सचिव शेखर पटेल और कोषाध्यक्ष सीता शुक्ला को चुना गया। सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *