रायपुर पुलिस की जारी है, अड्डेबाजों, असमाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चेकिंग अभियान कार्यवाही

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर पुलिस की जारी है, अड्डेबाजों, असमाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चेकिंग अभियान कार्यवाही।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ विशेष अभियान चलाकर शराब दुकानों में संदिग्धो की चेकिंग करायी जा रही है , इसके अलावा शहर के बाहरी व सूनसान स्थानों पर अड्डेबाजों, असमाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रहीं है। साथ ही निगरानी/गुण्डा/माफी बदमाश एवं चाकू रखकर घुमने वालों के लिए भी चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही करने के दौरान थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत स्थित शक्ति नगर में एक व्यक्ति को 02 नग धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया, जिसके विरूद्ध थाना खम्हारडीह में वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान जो भी संदिग्ध व धारदार हथियार के साथ पाए जाएंगे उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *