बीजापुर : थाना बीजापुर और केरिपु 85वी बटालियन एफ समवाय की संयुक्त कार्यवाही।
जिला बीजापुर में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 16.8.2021 को थाना बीजापुर एवं केरिपु 85वी वाहिनी ‘‘एफ’’ समवाय का संयुक्त बल ग्राम चिलनार की ओर निकली थी ।
अभियान के दौरान चिलनार जंगल नाला के पास से 01 माओवादी *राजू उरसा पिता सुकलू उरसा उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन चिलनार थाना बीजापुर* को पकड़ा गया । जो दिनांक 12/10/2006 को पामलवाय के ग्रामीण की हत्या में शामिल था । पकड़ गये माओवादी के विरूद्ध थाना बीजापुर में 01 स्थाई वारंट भी लंबित है ।
थाना बीजापुर में विधिवत कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।