भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ते के वादे को लेकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

Uncategorized

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आज राजधानी रायपुर के सभी मंडलों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा चुनाव से पूर्व छत्तीसगढ़ के युवाओं से किये बेरोजगारी भत्ते के वादे को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस सरकार के बेरोजगारी भत्ता देने के झूठे वादे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने विभिन्न चौक चौराहों में वार्डों में युवाओं को कांग्रेस के झूठे वादे के प्रतीक के रूप में लॉलीपॉप दे कर कांग्रेस की वादाखिलाफी को याद दिलाया गया। इस दौरान विभिन्न मंडलों और चौक चौराहों पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी इस अनोखे विरोध में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *