संपत्ति कर आधा, बेरोजगारी भत्ता, झुग्गियों में रहने वालो को पट्टा की मांग को लेकर आंदोलन करे कार्यकर्ता

Uncategorized

रायपुर /4अगस्त / प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन नही कर रही है। भूपेश सरकार ढाई साल में ही असफल हो गई है। जनता को घोषणा पत्र की चुनावी लॉलीपॉप दिखाकर अब जनता को लूटा जा रहा है। कर्जामुक्ति, बिजली बिल आधा, संपत्ति कर आधा, शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, महिला स्वसहायता समूह के कर्जो की माफी, झुग्गी बस्ती में रहने वालों को पट्टा जैसे बड़े-बड़े वादों से कांग्रेस ने मुँह मोड़ लिया है।जिसको लेकर हम सब को सड़क की लड़ाई लड़नी है। उक्त विचार भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा पुरानी बस्ती मंडल के कार्य समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कहा।

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट चहुँओर मची हुई है। जनता को राशन का चावल नही मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान नही मिला रहा है। गली-गली चौराहे में नशीली समान बिक रहा है, आपके वार्डो में विकास कार्य बंद है, इन सबको लेकर आपको आम लोगो तक जाना है।
भाजपा पुरानी बस्ती मंडल के मंडल कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष चंद सुंदरानी, सुभाष तिवारी, रमेश ठाकुर, ओंकार बैस, चूड़ामणि निर्मलकर, सालिक ठाकुर, मनोज वर्मा, सरिता वर्मा, चंद्रपाल धनकर, विकाश मरकाम, बृजेश पांडेय, मिर्ज़ा एजाज़ बेग, महादेव नायक, मंजुल मयंक श्रीवास्तव, आशीष धनगर, अभिषेक तिवारी, बजरंग धुव, गौरी यदु, कविता साहू, केसरी क्षत्रिय, राजकुमारी साहू, लव यदु, शंकर धीवर, राज गायकवाड़, केदार धनगर, हरीश ध्रुव, पिंटा यादव, संजू नारायण ठाकुर, सजल श्रीवास्तव, जुगरात सोना, अमित संगेवार, मोहन पाठक, मनोज चक्रधारी, दीपक प्रजापति, वैभव गुंढ़े, अविनाश देवांगन, सुधीर यादव, आमिर कोसे, मोहम्मद अकरम, हबीब अली, राहुल साहू, रवि भूते विजय सिंग, संजय सिंग, किरण अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अनुराग पांडेय, शांतनु सोनी, दिनेश अग्रवाल, नितिन शर्मा, भरत जैन, सीमा सिंह, किरण देवांगन, माधुरी वैष्णव, हरि तांडी, गीता ठाकुर, विक्रम ठाकुर, मनीष यदु, अभिमन्यु धनगर, अभिषेक धनगर, अमित यदु, अजय वंशी, अगनु धीवर, सरोज धनगर, शरद ठाकुर, पुनीत देवांगन, राकी, राजन शर्मा, शैलु यदु, केशव ठाकुर, प्रशांत पांडेय, ठाकुर राम, कोमल साहू, जयप्रकाश देवांगन, रेखा अग्रवाल, रानी गुप्ता, ममता शर्मा, ममता नायक सहित मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *