प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का माह जुलाई में दौरा कार्यक्रम निर्धारित

Chhattisgarh

रायपुर, 09 जुलाई 2021/ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का माह जुलाई का दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक इस महीने विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और निर्माण कार्य में गुणवत्ता परीक्षण करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक  सुधीर कुमार शाह (मोबाइल नम्बर 941913 3637) महासमुन्द एवं रायपुर में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। ईन्दु भूषण कुशवंशी (मोबाइल नम्बर 9431440363) कवर्धा एवं राजनांदगांव,  दिलीप कुमार (मोबाइल नम्बर 9918857356) जांजगीर एवं बलौदाबाजार,  सुभाष चन्द्रा (मोबाइल नम्बर 9935482795) बालोद एवं धमतरी,  आलोक बिसनोई (मोबाइल नम्बर 9415224925) कोण्डागांव एवं बस्तर और ज्योति भूषण श्रीवास्तव (मोबाइल नम्बर 9450362291) सुकमा एवं बीजापुर जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *