महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,418 नए मामले

Madhyapradesh

मुंबई(महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,418 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 171 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 10,548 मरीज ठीक हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के कुल 61,13,335 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 1,23,531 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक 58,72,268 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी कोविड-19 के 1,14,297 मरीज उपचाराधीन हैं. महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 96.06 प्रतिशत है और महामारी से होने वाली मौत की दर 2.01 प्रतिशत है। इसके अलावा संक्रमण की दर 14.25 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *