पारस राठौर : म प्र : भानपुरा/भैसोदा :
तीन दिन पहले गुमशुदा युवक की लाश आज रविवार शाम भैसोदा गांव के भैरूलाल प्रजापति के कुएं से बरामद की गयी.पुलिस ने बताया कि भैसोदामंडी निवासी ईशाक खान पुत्र इकबाल खान उर्फ भाईजान के परिजनों ने 29 मई को रात्रि 11 बजे ईशाक खान के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी,जिसकी लाश आज भैसोदा निवासी भैरूलाल प्रजापति पुत्र मन्नालाल प्रजापति के खेत के कुएं से बरामद की गयी। खेत मालिक भैरूलाल ने बताया की आज शाम लगभग 5 बजे जब वह अपने खेत पर सब्जियों को पानी पिलाने आया था, तब वह कुएं की तरफ गया। कुएं से पानी निकालने पर जब कुएं की तरफ देखा तो उसमें एक युवक की लाश तैर रही थी, इस पर उसने तुरंत गांव वालों और सरपंच प्रतिनिधि नाथूलाल गहलोत को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व गांववालों की मदद से कुएं से लाश निकली गयी।मृतक युवक के हाथ व पांव प्लास्टिक की रस्सी से बांधे हुए थे। मृतक की लाश पानी में डूबने से पूरी तरह से फूल गयी थी।पुलिस मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भानपुरा शासकीय चिकित्सालय ले गयी ।