मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी मुकेश साव गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लगभग 1,50,000 रूपये का अफीम बरामद : खमतराई थाना

Chhattisgarh

रायपुर – पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना खमतराई पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोंदवारा स्थित किराना दुकान में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अफीम की बिक्री की जा रहीं है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्गदर्शन में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये किराने दुकान को चिन्हांकित कर दुकान के संचालक को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश कुमार साव होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा किराना दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में अफीम रखा होना पाया गया। अफीम के संबंध में मुकेश साव से पूछताछ करने पर वह टीम के सदस्यांे को लगातार गुमराह करने का प्रयास करते रहा। जिस पर टीम द्वारा आरोपी मुकेश साव के कब्जे से 550 ग्राम अफीम कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी मुकेश साव को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 388/21 धारा 18(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा अफीम कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *