रायपुर : भाजपा (छ. ग.) सांस्कृतिक प्रकोष समिति द्वारा प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के मार्गदर्शन मे रायपुर जिले की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ समिति ने कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल के वादा खिलाफ पर धरना प्रदर्शन किया! भुपेश सरकार के किए हुए वादे को याद दिलाते हुए ढाई साल पूर्ण होने पर भी अपने किए हुए वादे को पूरा नहीं कर पाने पर धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराज़गी व्यक्त की।इस धरना प्रदर्शन मे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रायपुर के रायपुर जिला संयोजक अमित शुक्ला कार्यालय प्रभारी गौतम महानन्द सह प्रभारी तारकेश्वर दुबे, सुमित्रा पाल , अनिता सिंग एवं जिले कि अन्य सदस्य उपस्थित रहे। हमारे भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश समिति से प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी , कार्यालय प्रभारी तरल हिन्दुस्तानी , रिज़वान पटवा , सिद्धांत शर्मा, रोहित भारद्वाज, रवि जग्गी, सिद्धार्थ सिंग एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ माँगे पूरी ना होते तक सरकार को आगे भी यूँही याद दिलाते रहेंगी इस बात को अवस्थी ने प्रमुखता से कहा।