Covid सेंटर में मरीज करते हैं गरबा डांस

Madhyapradesh

इंदौर : दिनांक 2 जून।कोरोना महामारी के संकट में संक्रमितों को सही उपचार के लिए दवा के साथ खुशनुमा वातावरण भी चाहिए जो सांवेर के कोविड केयर की टीम सेंटर में उपलब्ध है। इन दिनों सांवेर के सीसीसी  याने के कोविड केयर सेंटर में हर दिन एरोबिक्स डांस थैरेपी और तमाम तरह की एक्टिविटी के साथ पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। सांवेर के कोविड केयर सेंटर में कल देर शाम को गरबे की धुन पर भर्ती मरीज जमकर थिरके। यहां  आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से लगी लबरेज सुबह  में  मेडिटेशन, योगा, कसरत  सहित तमाम तरह की एक्टिविटीज करवाने वाली सीएचओ डॉ. रश्मि पांडे, डॉ. हेम प्रभा और डॉ अर्पणा ने बताया कि सेन्टर से अनेक मरीज कोरोना से जंग जीत कर अपने घर लौट चुके है। यहाँ दोनों समय चाय नास्ता और घर जैसी व्यवस्थाएं मरीजों को दी जा रही हैं।इस सुखद वातावरण में मरीज जल्द ठीक हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *