मंत्रालय में गुपचुप तरीके से पुन: संविलियन की तैयारी की खबर

Chhattisgarh

रायपुर : प्रदेश में एक बड़ी खबर निकल कर  सामने आ रही है,सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक  मंत्रालय में गुपचुप तरीके से  पुन: संविलियन की तैयारी की खबर मिलने के बाद से ही मंत्रालयीन कर्मचारियों में जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है। इन कर्मचारियों का कहना है कि यहां मुख्य सचिव के आदेश की अवहेलना की जा रही है। अब इस नियम विरुद्ध प्रचलित संविलियन कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौपे जाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में मंत्रालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ मंत्रालय में संलग्र कतिपय कर्मचारियों के लिए नियम के विरुद्ध जाकर मंत्रालय में संविलियन कराये जाने की नस्ती पुन: प्रचलन में लाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। संविलियन की नस्ती ऐसे समय प्रचलित की गई है जबकि पूरा प्रदेश देश कोविड महामारी से ग्रस्त है एवं मंत्रालय का कामकाज भी 30 प्रतिशत कर्मचारियों से संचालित हो रहा है। ऐसी स्थिति में चुपके से ऐसी कार्यवाही को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रश्रय देने से अधीनस्थ कर्मचारियों में अपने भविष्य के प्रति भय एवं आशंका व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *