मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया”

Madhyapradesh

सीधी : मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया”, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है संघ के जिला अध्यक्ष राजीव गौतम ने बताया कि आंदोलन के दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ने जिला व ब्लॉक स्तर में अपने कार्यस्थल पर कार्य किया और अपना विरोध दर्ज कराया 20 और 21 को भी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे उसके बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर 24 से प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी 90%वेतन और अन्य लम्बित मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है..

भीषण कोरोना काल में अपने एवं अपने परिवार को संकट में डाल संविदा स्वास्थ्य कर्मी बेहद कम वेतन में लगातार बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे लेकिन सरकार ना ही इन्हें नितमित कर रही और ना ही परिवार के पालन पोषण लायक 90%वेतनमान दे रही है..!सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ के झूठ और अन्य छलो द्वारा धोखेबाजी करती है जब की संविदा कर्मी आज भी अपनी सर्वोत्तम सेवाएं दे रहे लेकिन अब कर्मचारियों ने भी हाथ खड़े कर लिए और सरकार को चेतावनी दी है यदि उनकी मांगों तो 24 मई तक पूर्ण नही किया गया तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे और बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए सिर्फ और सिर्फ सरकार ही जिम्मेदार रहेगी.

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *