भोपाल (Bhopal) : मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले की जांच कर रहे सीबीआई अफसर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है.CBI निरीक्षक राहुल राज 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है.
मामले में एजेंट सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया गया है. राहुल राज ने सही रिपोर्ट पेश न करने के एवज में रिश्वत मांगी थी.इंदौर नर्सिंग कॉलेज संचालक समेत कई आरोपी हिरासत में लिए गए हैं.