पीएम केयर्स फंड से खर्च किए गए। एक एक पैसे का हिसाब देना चाहिए : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर गरमाई राजनीति के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है।

भगत ने केंद्र की मोदी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में जब कांग्रेस की सरकार थी ,तब दर्जनों प्रकार के टीके जनता को लगाए गए लेकिन कभी कभी किसी टीके का एक पैसा जनता को नहीं देना पड़ा… किसी भी नागरिक के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ …यह पहला अवसर है जब मोदी राज में दोहरी नीति देखने मिल रही है। अमरजीत भगत ने केंद्र और राज्य सरकार के लिए उपलब्ध वैक्सीन की कीमतों में अन्तर पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में केंद्र,राज्य और निजी अस्पतालों को अलग अलग दर पर वैक्सीन मिल रही है। भारत में जब एक देश एक कानून है तो अलग अलग दाम क्यों है। पूरे भारत की जवाबदारी प्रधानमंत्री की होती है और अपनी जवाबदारी को नहीं भागना चाहिए।

वहीं  पर मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र सरकार का दावा है कि तमाम समाज सेवी संगठन और उद्योगपतियों के द्वारा पीएम केयर्स फंड में बड़ी मात्रा में दान राशि दी जा रही है जिसके कारण सरकार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने में काफी मदद मिली है छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने पीएम केयर्स फंड में जमा हो रही राशि को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल दागा है अमरजीत भगत ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों पर सारी जिम्मेदारी डाल रही है। उन्हें पीएम केयर्स फंड से खर्च किए गए। एक एक पैसे का हिसाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *