अनधिकृत भंडारण एवं व्यपवर्तन का प्रयास : शासकीय उचित मूल्य दुकान लोधीपारा निलंबित

Chhattisgarh

रायपुर 26 अप्रैल 2021/खाद्य नियंत्रक, रायपुर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान, स्टेशन वार्ड प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, लोधीपारा रायपुर शहर के जांच किये जाने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का अनधिकृत भंडारण एवं व्यपर्वतन का प्रयास करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस शासकीय उचित मूल्य दुकान को केलकरपारा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार आई.डी. कमांक-441001044 में आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है। केलकरपारा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा संबंधित वार्ड में ही उचित मूल्य दुकान खोलकर कार्डधारियों को राशन सामग्री का वितरण का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *