थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत यादवपारा राजातालाब स्थित गरबा मैदान पास चाकू मारकर हत्या करने वाला हत्यारा विकास सिंह ठाकुर गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : प्रार्थी मनोज हरपाल ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह यादव पारा राजातालाब में अपने परिवार सहित रहता है तथा कार वाशिंग का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 20.04.2021 को इंद्रावती कालोनी से अक्षत वर्मा की कार को धोकर शाम करीब 04.00 बजे अपने घर के पास गरबा मैदान यादवपारा पहुंचा तो देखा कि मैदान के किनारे नाला के पास प्रार्थी का चाचा प्रवीण हरपाल तथा पडोस के कुछ व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे थे तभी अचानक से पीछे तरफ से मोहल्ले का विकास सिंह ठाकुर उर्फ गोलू आया और अपने जेब से धारदार चाकू निकालकर प्रार्थी के चाचा प्रवीण हरपाल के पेट के बांये तरफ चाकू से वार किया और तुरंत वहां से दौडकर भाग गया जिसके बाद प्रार्थी का चाचा प्रवीण हरपाल चोट लगने से जमीन में गिर गया। उसके पेट से खून बह रहा था। प्रार्थी अपने चाचा प्रवीण को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था इसी दौरान प्रार्थी के चाचा प्रवीण हरपाल की मृत्यु हो गई। जिस पर आरोपी विकास सिंह ठाकुर उर्फ गोलू के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 189/21 धारा 302 भादवि. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा आरोपी विकास सिंह ठाकुर उर्फ गोलू की पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर प्रवीण हरपाल की चाकू मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – विकास सिंह ठाकुर उर्फ गोलू पिता गणेश सिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी यादवपारा राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *