रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर स्पेशल टीम जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही हैं फूड पैकेट

Chhattisgarh

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण को रोकने कंटेनमेंट जोन घोषित रायपुर शहर के शासकीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों और सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले परिवारों, भिक्षुक व अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने रायपुर जिला प्रशासन के स्पेशल सेल ने फूड पैकेट वितरित किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय यादव, नगर निगम कमिश्नर  सौरभ कुमार एवं जिला पंचायत के सी.ई.ओ. डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में इसके लिए विशेष दस्ते की तैनाती की गई हैं, जो पूरे शहर में भ्रमण कर दोपहर व रात्रि का भोजन उपलब्ध करा रही हैं। इस कार्य में संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने, महिला बाल विकास विभाग एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम को लगाया गया है। लाॅक डाउन के पहले दिन से ही यह टीम सक्रिय होकर जरूरतमंदों तक गर्म पका भोजन उपलब्ध करा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *