नगर निगम बीरगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 रावाभाटा कंटेनमेंट जोन घोषित

Chhattisgarh

रायपुर 05 अप्रैल 2021/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन और कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम, बीरगांव अंतर्गत यार्ड क्रमांक 15, रावाभाटा(थाना खमतराई) में 05 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन

घोषित किया गया है।

कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाए पूर्व में भगवती गोड़ का मकान पश्चिम मेंइंद्राणी के घर के पास उत्तर में पंचू किराना स्टोर तथा दक्षिण में राहुल किराना स्टोर तक निर्धारित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *