तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क से गुजर रहे अज्ञात साइकिल सवार युवक को ठोकर : बोधघाट थाना क्षेत्र

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : दिनांक 09 फरवरी जिला जगदलपुर बोधघाट चौक से लामनी जाने वाली मार्ग में शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क से गुजर रहे अज्ञात साइकिल सवार युवक को ठोकर मार दी। इससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बोधघाट थाना क्षेत्र के बोधघाट चौक से लामनी की तरफ जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक सीजी 17एच 3540 ने वहां से गुजर रहे एक अज्ञात साइ​किल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर होने की वजह से साइकिल सवार का सिर ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गया। इससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बोधघाट पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक के शव को एम्बुलेंस की सहायता से डिमरापाल मेडिकल भेजवाकर परिजनों की पतासाजी में जुट गई है। जानकारी मिली है कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। आरोपी ट्रक चालक की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *