माओवादी विरोधी अभियान के दौरान मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर गिरफ्तार

Chhattisgarh

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना बासगुडा से दिनांक 24.3.2021 को जिला बल और एसटीएफ का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन एंव अपराध विवेचना की कार्यवाही हेतु कोरसागुड़ा लिंगागिरी, की ओर निकला था ।

अभियान के दौरान लिंगागिरी जंगल टेकरी के पास से *मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर उईका बदरू पिता लखमू उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा थाना बसागुडा* को पकड़ा गया । जिससे पुछताछ पर मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुराना आगंनबाडी, कोरसागुड़ा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर टेकरी के पास पॉलिथिन मे छुपाये आधा किग्रा बारूद, बैनर कपड़ा लाल रंग का 14 मीटर, डेटोनेटर, रिमोट स्वीच बरामद किया गया । गिरफ्तार माओवादी थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 01.12.2020 को राजपेंटा पुलिया के पास सुमो वाहन में आईईडी विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था ।

गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायीक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *