रायपुर पुलिस एक्शन मोड़ पर जारी है, शराब पीकर..वाहन चलाने वालों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर पुलिस एक्शन मोड़ में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   अजय यादव के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 27-28.02.2021 की दरम्यानी रात्रि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  नसर सिद्धकी, थाना तेलीबांधा पुलिस एवं यातायात पुलिस की टीम थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी.रोड में शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग कर, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों के वाहनों को जप्त किया गया। अभियान के दौरान जप्त किये गये 15 वाहनांे को  न्यायालय पेश किया जाएगा। शराब सेवन पश्चात् वाहन चलाकर स्वयं एवं दूसरों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *