स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

Chhattisgarh

रायपुर : आज सिविल लाइन्स स्थित विश्राम गृह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो चरणों में बैठक की। पहली बैठक में नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण सम्बंधित प्रक्रिया एवं अधोसंरचना और संसाधनों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। इसके उपरांत प्रदेश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों-फ्रंटलाइन वर्कर्स के निर्धारित लक्ष्य और अब तक हुए टीकाकरण के आंकड़ों पर चर्चा की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी ने देश में चल रहे टीकाकरण अभियान अंतर्गत अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ की स्थिति का अवलोकन किया जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स तक वैक्सीन पहुँचाने में छत्तीसगढ़ शीर्ष 10 राज्यों में शामिल है, इसके साथ ही पहला टीका लेने के उपरांत 28 दिनों बाद दूसरा टीका लेने पहुँच रहे लोगों की भी समीक्षा कर उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने अब तक राज्य में पहुँची कोरोना वैक्सीन और लगाए गए टीकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगामी समय के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए एवं वैक्सीनेशन के दिवस बढ़ाने पर भी विचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *