रायगढ़। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के नवपदस्थ नगर कोतवाल मनीष नागर और उनकी टीम ने कोयले की अफरा-तफरी को लेकर की बड़ी कार्रवाई की है
खःबर है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में सालों से चल रहे कोयले की हेराफेरी के खेल का भंडाफोड़ किया गया है। बीती रात कोल यार्ड में कोयले की हेरा-फेरी की जा रही थी। घटना की मुखबीर से सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाल ने टीम के साथ यार्ड में छापा मारते हुए,हेरा फेरी में संलिप्त एक ट्रक को जप्त कर यार्ड को सील कर दिया है। जहाँ मामले को लेकर आज बड़े खुलासे की संभावना बनी है।