सारंगढ संभाग में सरकारी विभागों से कुल 19.33 करोड की राशि बकाया

Chhattisgarh

सारंगढ़ : छ ग के रायगढ़ जिला के सरांगढ से बड़ी खबर निकल आ रही है। सारंगढ विद्युत विभाग के सारंगढ संभागीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ संभाग में सरकारी विभागों से निजी उपभोक्ताओं से कुल 17.6 करोड की राशि बकाया है जिसकी वसूली के लिए कार्यपालन अभियंता सोम द्वारा टीम गठित किया गया है जिसमें ए ई एस खेस वी के खाण्डेकर पीसी महानंदा जे ई मनोज पटेल गुलाब गबेल रमन ठाकुर ताम्रध्वज पिस्दा नकुल पटेल इत्यादि शामिल है ।इस टीम के द्वारा वसूली व कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही प्रारम्भ किया गया है।

सारंगढ विद्युत विभाग के सारंगढ संभागीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ संभाग में सरकारी विभागों से कुल 19.33 करोड की राशि बकाया है ।

56 उपभोक्ताओं में से कुल 16 ने 2.26 हजार की वसूली हुयी तथा शेष 40 जिनका बकाया राशि जमा नहीं होने के कारण कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *