प्रधानमंत्री मोदी का रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन और विकास व श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया आत्मीय स्वागत

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 8 फरवरी 2019 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन और विकास व श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा सुबह राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और संक्षिप्त प्रवास के पश्चात् यहां से वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा प्रदेश के रायगढ़ जिले के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री दोपहर को हेलीकॉप्टर से रायपुर आकर यहां से विशेष विमान द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ,अपर मुख्य सचिव सी. के. खेतान, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, रायपुर संभाग के आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छावड़ा, कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस., पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीथू कमल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर पुष्पभेंट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *