रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बाकर अब्बास द्वारा पं. भगवती चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 57 के सफाई मित्र धर्मेन्द्र नायक का जन्मदिन बहुत सम्मान के साथ मनाया गया।सभवतः पहली बार किसी वार्ड में किसी सफाई मित्र कर्मचारी का जन्मदिन पूर्ण सम्मान के साथ मनाया गया। इस पर हर्षित होकर वार्ड के समस्त सभी सफाई मित्र कर्मचारियों ने सभापति दुबे के वार्ड प्रतिनिधि बाकर अब्बास को हार्दिक धन्यवाद दिया ।